|
Hindi_NeedLegalAid
क्या आपको कानूनी सलाह चाहिए? PDF Format
View this Factsheet in English PDF Format
क्या आपको कानूनी सलाह चाहिए? - Audio
क्या आपको कानूनी सलाह चाहिए?
LawAccess NSW क्या है?
LawAccess NSW एक सरकारी नि:शुल्क टेलीफ़ोन सेवा है जो कानूनी जानकारी, रेफ़रल व कुछ मामलों में उन लोगों को सलाह देती है, जिन्हें NSW में कोई कानूनी समस्या होती है। विशेषकर हम निम्नलिखित लोगों को सहायता देते हैं:
- जो क्षेत्रीय, ग्रामीण व दूर-दराज़ न्यू साऊथ वेल्ज़ में रहते हैं
- जो अबोरिजनी हैं या टॉरेस स्ट्रेट टापू के निवासी हैं
- जिन्हें कोई विकलाँगता है
- जो सांस्कृतिक व भाषीय रूप से विभिन्न पृष्ठभूमि (CALD) से हैं
- जो किसी ख़तरे में है
- जिनको कोई तत्कालिक कानूनी समस्या है
हम आपकी मदद कैसे कर सकते हैं?
यदि आप कोर्ट में केस लड़ रहे/ही हैं, आपकी कोई कानूनी समस्या है या आपके कोई कानून संबंधी प्रश्न हैं तो हम आपको सहायता प्रदान कर सकते हैं। हमारे यहाँ ऐसे उपभोक्ता सेवा अधिकारी हैं जो निम्नलिखित कर सकते हैं:
- आपको टेलिफ़ोन पर कानूनी जानकारी देना
- आपको लिखित जानकारी भेजना
- आपको ऐसी किसी अन्य कानूनी या संबंधित सेवा के पास भेजना जो आपकी मदद कर सके, जैसे कि आपको आमने-सामने कानूनी सहायता की आवश्यकता हो सकती है
- कुछ लोगों को हम अपने वकील द्वारा टेलिफ़ोन पर कानूनी सलाह प्रदान करने का प्रबन्ध कर सकते हैं
हम आपको किस प्रकार की कानूनी समस्याओं में मदद दे सकते हैं?
हम आपको कई प्रकार की कानूनी समस्याओं में मदद दे सकते हैं, जिनमें निम्नलिखित शामिल हैं:
- उधार तथा क्रेडिट के मामले
- पारिवारिक कानून
- पड़ोसियों से झगड़े
- फ़ाइन व ट्रैफ़िक संबंधी अपराध
- नौकरी संबंधी कानून
- फ़ौजदारी कानून
- घरेलू व पारिवारिक हिंसा
- उपभोक्ता कानून
- मोटर गाड़ियों की दुर्घटनाएँ
- भविष्य की योजना बनाना [वसीयत , मुख़्तारनामा, स्थाई संरक्षकता (enduring guardianship)]
तथा कानून व आप से संबंधी आम जानकारी।
क्या आप इन्टरनेट पर कानूनी जानकारी पा सकते हैं?
जी हाँ www.lawaccess.nsw.gov.au पर
कानून संबंधी व कानूनी समस्याओं के बारे में जानकारी ढूँढने के लिए हमारी वेबसाइट एक अति उत्तम शुरुआत है।
आप निम्नलिखित जानने के लिए हमारी वेबसाइट का उपयोग कर सकते हैं:
- आसानी से समझ आने वाली कानूनी सामग्री, जैसे कि तथ्य-पत्र, फ़ार्म तथा विभिन्न सरकारी व गैर-सरकारी कानूनी सेवाओं, जैसे कि Legal Aid NSW, Community Legal Centres (सामुदायिक कानूनी केन्द्र) तथा न्यायालयों द्वारा प्रकाशित सामग्री
- कई विषयों पर, जैसे कि उधार, पारिवारिक कानून तथा पड़ोसी संबंधी आसानी से मिलने वाली जानकारी
- LawAssist, जो लोग कोर्ट में अपने केस का प्रतिनिधित्व अपने आप करते हैं उन लोगों के लिए व्यावहारिक निर्देशों की एक श्रृंखला है।
क्या मुझे LawAccess NSW से कानूनी सलाह मिल सकती है?
हमारे पास कानूनी अधिकारी हैं जो टेलिफ़ोन पर आपको कानूनी सलाह प्रदान कर सकते हैं। पर हम सबको कानूनी सलाह नहीं दे सकते।
आप जो कानूनी प्रश्न पूछेंगे/गी, उस प्रश्न का सलाह पाने की हमारी शर्त्तों को पूरा करना अनिवार्य है और वह प्रश्न टेलिफ़ोन पर बातचीत करने के लिए उचित होना चाहिए।
क्या आपके लिए निजी वकील ढूँढना आवश्यक है?
यदि आपको निजी वकील की सेवा की आवश्यकता है तो हम Law Society of NSW के साथ मिल कर NSW के किसी भी क्षेत्र में स्थित तीन निजी वकीलों के नाम आपको डाक, फ़ैक्स या ई-मेल से भेज सकते हैं ।
क्या मुझे Legal Aid मिल सकती है?
यह बताने में कि आपकी कानूनी समस्या के लिए तथा यह कि आप Legal Aid (लीगल एड कार्यालय से सहायता) का आय संबंधी मूल्याँकन को पूरा करते हैं या नहीं हमारे उपभोक्ता सेवा अधिकारी आपकी मदद कर सकते हैं।
हमारे उपभोक्ता सेवा अधिकारी, टेलिफ़ोन पर Legal Aid का आवेदन-पत्र भरने में भी आपकी मदद कर सकते हैं।
यदि आपको कानूनी सहायता चाहिए तोः
आप हमें सोमवार से शुक्रवार (सहायता छुट्टियाँ छोड़ कर), सुबह 9 बजे से सांय 5 बजे के बीच 1300 888 529 पर फ़ोन कर सकते हैं।
यदि आपको सुनने या बोलने की असमर्थता है तो आप हमें Typewriter (TTY) का उपयोग करके 1300 888 529 पर फ़ोन कर सकते हैं।
यदि आप हमसे दुभाषिए की सहायता से बात करना चाहते हैं तो आप अनुवाद व दुभाषिया सेवा (TIS) द्वारा 131 450 पर फ़ोन कर सकते हैं। TIS एक निःशुल्क व गोपनीय सेवा है।
LawAccess NSW, Department of Attorney General and Justice, Legal Aid NSW, Law Society of NSW तथा NSW Bar Association का एक अग्रणीय कदम है।
|